फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona

जिले में एक व्यक्ति पाया गया कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona
उधमपुर। महीनों बाद जिले में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमित का उपचार मिलिट्री अस्पताल में चल रहा था। सोमवार देर रात को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित भी पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यक्ति के संपर्क में रहने पर कुछ लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना परीक्षण भी करवाए हैं।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से कोरोना संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। लेकिन, सोमवार देर रात को मिलिट्री अस्पताल में उपचाराधीन एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। मरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 80 वर्ष थी। वह मजालता का रहने वाला था। उसका किसी अन्य बीमारी को लेकर मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह जांच के दौरान संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

इसी के साथ कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 138 हो गई है। जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित भी पाया गया है। उसके संपर्क में रहने पर कुछ लोगों को होम क्वांटीन किया गया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11444 हो गई है। इसमें से 11301 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, और अब पांच सक्रिय मामले शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed