{"_id":"6016f4f98ebc3e31aa221840","slug":"corona-udhampur-news-jmu2281185149","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में दो लोग मिले संक्रमित, पांच हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में दो लोग मिले संक्रमित, पांच हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में रविवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। संक्रमिए पाए गए लोगों के संपर्क में रहने पर दस लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 24 सक्रिय मामले रह गए हैं।
पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। जनवरी में छह दिन ऐसे भी निकले हैं, जब जिले में एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इसको अब बड़ी राहत मान रहा है। मामले कम होने के बावजूद संक्रमित लोगों के सपंर्क में रहने वाले सभी लोगों के साथ बाहरी राज्यों से लौटने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। शनिवार को जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था।
वहीं रविवार को दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ शाम के समय कुल पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 4203 मामले हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में जिला उधमपुर जम्मू संभाग में दूसरे स्थान पर है। 4122 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 24 सक्रिय मामले रह गए हैं। इनमें से 17 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 64 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। चार लोगों को प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखा गया है।