{"_id":"61e4602b0c9f4820b66b9ad7","slug":"corona-test-udhampur-news-jmu252025570","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सैकड़ों लोगों के किए गए कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सैकड़ों लोगों के किए गए कोरोना टेस्ट
रामनगर वार्ड नंबर सात में करोना सैंपलिंग करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर/रामनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी तेज कर दी है। विभाग ज्यादातर माइक्रो कंटेनमेंट जोन व आसपास के इलाकों में लोगों की जांच कर रहा है। संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले कई लोग संक्रमित भी पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में मौजूदा समय में पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन मौजूद हैं। इनमें दो उधमपुर शहर में हैं, जबकि एक चिनैनी, एक जिब और एक रामनगर में मौजूद है। विभाग इन सभी में विशेष तौर पर लोगों की जांच कर रहा है, और इनमें कई लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। रविवार को रामनगर में बनाए गए कंटेनमेंट में मौजूद सभी लोगों की जांच की गई। इनमें कुछ लोग कोरोना संक्रमित भी पाए गए।
विज्ञापन
इस दौरान नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद फिर से इनके कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। अगर कोई संक्रमित नहीं पाया जाता है, तो पाबंदियों को हटा दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के विभिन्न हिस्सों में सैंपलिंग के लिए विशेष तौर पर शिविर लगाए गए हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जांच की गईं। विभाग हर रोज साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों की जांच कर रहा है। इनमें काफी संख्या में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।
रामनगर वार्ड नंबर सात में करोना सैंपलिंग करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।