फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Construction of New Health Centre Building Start

Udhampur News: 50 साल पुरानी जर्जर इमारत से मिली निजात, नया भवन हो रहा तैयार

विज्ञापन
Construction of New Health Centre Building Start
स्वास्थ्य केंद्र की तैयार की जा रही इमारत
- स्वास्थ्य केंद्र जोहनू की नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



उधमपुर। ब्लॉक जगानू की पंचायत दलपड़ के गांव जोहनू में दो करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। 50 साल पहले यह स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। काफी पुरानी होने के कारण इसकी इमारत खस्ताहाल हो चुकी थी। लोगों ने विभाग से नई इमारत बनाने की मांग की थी।
अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई इमारत का काम शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। नई इमारत को पूरा होने में पांच से छह महीने का समय लग सकता है। मौजूदा समय में स्वास्थ्य केंद्र किराये की इमारत में चल रहा है। पूर्व सरपंच ओम प्रकाश ने बताया कि पुरानी इमारत कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। यह गिरने के कगार पर पहुंच गई थी। विभाग ने पुरानी इमारत को डिस्मेंटल कर नई इमारत बनाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई इमारत के साथ केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बढ़ाना जाना चाहिए। ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। मौजूदा समय में स्वास्थ्य केंद्र में सिर्फ, बुखार, दस्त, खांसी आदि की दवा ही मिलती है। इसके अतिरिक्त घायल लोगों को फस्ट एड दी जा रही है। उनकी मांग है कि केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़नी चाहिए। ताकि लोगों को उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट...
स्वास्थ्य केंद्र की पहली इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी। अब नई बनाई जा रही है। उम्मीद है पांच महीने के भीतर नई इमारत बनकर तैयार हो जाएगी जिसके चलते लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
- डॉ. यासीन, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed