{"_id":"613117838ebc3ec7777a2dda","slug":"congress-s-attack-on-the-increase-in-the-price-of-lpg-udhampur-news-jmu2428204121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल
विज्ञापन
उधमपुर। महंगाई और रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल धरना प्रदर्शन जारी है। दस में लगातार दूसरी बार रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि करने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर खाली सिलिंडर लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
वीरवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर काबू पाने की मांग की गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन शर्मा, विजय मन्हास और संजीव दूबे भी मौजूद रहे। सुमित मगोत्रा ने कहा कि 10 दिन में लगातार दूसरी बार रसोई गैस में 25 और कामर्शियल गैस सिलिंडर में 75 रुपये की बढ़ोतरी किया जाना चिंताजनक है। इससे साबित हो गया है कि केंद्र सरकार तानाशाही और गरीब विरोधी है। मार्च 2014 तक जब केंद्र में यूपीए सरकार थी तब रसोई गैस सिलिंडर का दाम 410 रुपये था, लेकिन गत सात साल में दाम में 116 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस पर टैक्स लगाकर 23 लाख करोड़ सरकार ने इकट्ठा किए हैं।
दो साल से कोविड महामारी के चलते जनता त्रस्त है। आम आदमी व छोटा व्यापारी टूट चुका है। लेकिन सरकार ने कीमतें बढ़ा कर कमर तोड़ने का काम किया है। जरूरतमंदों के लिए सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई है। अब केंद्र सरकार ने तानाशाही रवैया नहीं बदला, तो आने वाले दिनों में आदेशों की परवाह किए बगैर आम लोगों को साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर राजेश खजूरिया, तीर्थ शर्मा, संजीव बख्शी, सोनू केसरी, विकास, अरविंद, सुभाष, श्याम बंसल, अजय कुमार, विक्रांत, सुशील व रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।