फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Congress leaders met DC to diagnose problems

समस्याओं के निदान के लिए डीसी से मिले कांग्रेस नेता

विज्ञापन
Congress leaders met DC to diagnose problems
उधमपुर। कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी खजूरिया और पार्षद प्रीति खजूरिया की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल डीसी इंदु कंवल चिब से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निदान की मांग की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में मौजूद लोगों ने बताया कि बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए तहसील मुख्यालय में चिकित्सा शिविर आयोजित करने चाहिए। इसके साथ ही चिकित्सा उप केंद्र का दर्जा बढ़ाना, स्वयंसेवकों की मदद से आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य देखभाल कार्य बल बनाना, दूरदराज इलाकों के लिए मोबाइल क्लीनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा विभाग में भी कुछ बदलाव करने पर जोर दिया। बताया कि कक्षाओं को उचित उपकरण और सुविधाओं के साथ उन्नत किया जाना चाहिए। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़कों की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। सुभाष स्टेडियम के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग की। महिला सशक्तिकरण के लिए सुझाव भी दिए। कहा कि व्यवसाय करने वाली महिलाओं का समर्थन करना चाहिए। महिलाओं को परिवहन के लिए वाणिज्यिक टू व्हीलर लाइसेंस दिया जाना चाहिए। महिलाओं के लिए सब्जी बाजार लगाने के लिए भी पहल की जानी चाहिए। डीसी ने समस्याओं का जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संध्या बैगड़ा, निशा शर्मा, शालू शर्मा, पल्लवी कौर, हरभजन सिंह, अब्दुल करीम, तेज बहादुर, गिरधारी लाल बसनोत्रा, राहुल व रमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed