फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Congress Leader Visit Villages

Udhampur News: मगोत्रा ने गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
Congress Leader Visit Villages
उधमपुर। क​शिराह इलाके में लोगों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता।
उधमपुर। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा ने सोेमवार को उधमपुर के एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगते गांवों का दौरा कर लोगों से बातचीत की और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ कशिराह के पूर्व सरपंच रामपाल भगत भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मगोत्रा ने बताया कि यहां के लोग देशभक्त हैं और सरकार व देश के साथ खड़े हैं लेकिन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक करने की कोशिश को भारत की सेना ने नाकाम करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक ने युद्ध विराम का उल्लंघन करने पर स्थानीय लोग अपने घर व जमीन छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। जब युद्ध विराम हो चुका था फिर भी पाकिस्तान ने इस युद्ध को रोकने के बजाय उकसाने का प्रयास किया। इस बार भी भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन

गांवों के लोगों का कहना था कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी नुमाइंदा उनका मनोबल बढ़ाने नहीं आया। ना ही किसी ने कहा कि आप सुरक्षित जगह पर चले जाएं लेकिन अब तो युद्ध विराम हो चुका है। ज्यादातर लोग अपने घर छोड़ कर जा चुके हैं। वह इस बात से नाराज हैं कि उन्हें प्रशासन ने नहीं बताया कि वह हम वापस अपने गांव जाएं। मगोत्रा ने लोगो को आश्वस्त किया कि वे उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाएंगे। प्रशासनिक अधिकारी यहां पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed