{"_id":"61afa62afc26db418a0e988f","slug":"conflict-udhampur-news-jmu249374848","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजालता में महिला के साथ हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजालता में महिला के साथ हुई मारपीट
विज्ञापन
उधमपुर जिला अस्पताल में उपचाराधीन मारपीट की घटना में घायल महिला
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने दुकानदार पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपनी दुकान पर अकेली थी। व्यक्ति ने परिवार के साथ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दर्शना देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ मजालता के बट्टल इलाके में दुकान चलाती है। उनके पास ही पवन नाम का व्यक्ति भी खोखे में दुकान चलाता है। वह लंबे समय से उसकी दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। लगातार दुकान लेने के लिए दबाव बना रहा और धमका भी रहा है। सोमवार को वह दुकान पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने परिवार के सदस्यों के साथ उस पर हमला किया।
महिला ने बताया कि मारपीट करने के बाद वे लोग उसको छोड़ कर चले गए, और पुलिस थाने में उसी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवा दी। जब परिवार के सदस्यों को पता चला तो उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। महिला की तरफ से भी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने दोनों तरफ से लिखित शिकायतें मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया है।