{"_id":"60f082468ebc3e3af11659fa","slug":"confiscated-banned-polythene-udhampur-news-jmu2395310144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने जब्त किया प्रतिबंधित पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने जब्त किया प्रतिबंधित पॉलीथिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद ने वीरवार को शहर में अभियान चला कर प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया। इस दौरान कार्रवाई से गुस्साए रेहड़ी-फड़ी वालों ने बेवजह तंग करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही शहर में एकसमान कार्रवाई करने की अपील की है।
वीरवार सुबह 11 बजे नगर परिषद की टीम ने नगर के टाउन हॉल क्षेत्र में अभियान चला कर रेहड़ी-फड़ी वालों से प्रतिबंधित पॉलीथिन और लिफाफे जब्त किए। स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई से कुछ रेहड़ी वाले भड़क गए और नगर परिषद पर जानबूझ कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके बाद अन्य रेहड़ी-फड़ी वाले एकत्र हो गए और कारवाई का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि नगर परिषद आए दिन केवल गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों पर कारवाई कर परेशान कर रही है। जबकि शहर की लगभग सभी दुकानों व बडे़ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कोई कारवाई नहीं की जाती है। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि शहर में पॉलीथिन को पूरी तरह से बैन किया जाए।
केवल रेहड़ी-फड़ी वालों को किया जा रहा परेशान
रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन के प्रधान हंस राज ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद केवल गरीब लोगों को ही प्रताड़ित कर रही है। बड़े प्रतिष्ठानों को नजरअंदाज किया कर रेहड़ी-फड़ी वालों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यह उचित नहीं हैं। एसोसिएशन इसका कड़ा विरोध करती है। इसके साथ ही जिला प्रशासन से शहर में पॉलीथिन को पूरी तरह से बैन करने की मांग करती है।