{"_id":"619fda84553c73283d399ca7","slug":"condolence-udhampur-news-jmu2485884138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श कॉलोनी में मीरपुर बलिदान दिवस पर बिरादरी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श कॉलोनी में मीरपुर बलिदान दिवस पर बिरादरी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
उधमपुर के आर्दश कॉलोनी में मीरपुर के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते बिरादरी के लोग
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के आदर्श कॉलोनी स्थित वेद मंदिर में मीरपुर बिरादरी ने 75वां शहीदी दिवस मनाया। इस अवसर पर आचार्य यादवेंद्र महाराज के निर्देशन में हवन किया गया, जिसमें लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डालीं।
मौके मौजूद डॉ. आदर्श गुप्ता व डॉ. केसी शर्मा ने कहा कि 1947 में कबाइलियों के रूप में पाकिस्तान ने हमला कर मीरपुर, मुजफ्फराबाद, पुंछ और राजोरी पर अधिकार जमा लिया था। उन्होंने लूटपाट के साथ हजारों निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। बचे लोग अपनी जान बचाने के लिए उनसे संघर्ष करते रहे, और उचित सहायता न मिल पाने के कारण पलायन करने पर मजबूर हो गए। विस्थापित होकर जिसे जहां जगह मिली, वहीं मेहनत कर अपना और अपने परिवार का पेट पालने लगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्षों तक उनकी कोई सुधि नहीं ली। इसके बावजूद इन लोगों ने कभी अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा, और न ही कभी किसी के आगे भीख मांगी। उन्होंने सभी से अपील की कि लोग अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए कदम उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उधमपुर के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह के उस बयान की सराहना की, जिसमें उन्होंने कहा कि अब पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने का समय आ गया है।
विज्ञापन
बाद में सभी आदर्श कॉलोनी के शहीद पार्क पहुंचे और शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर डॉ जितेंद्र गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अशोक कुमार, राकेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, ओम प्रकाश, मधु गुप्ता, सुषमा गुप्ता, प्रेमलता, आदि लोग उपस्थित रहे।