फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Complete ban imposed on Machail travel

मचैल यात्रा पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन
Complete ban imposed on Machail travel
किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर स्पष्ट किया है कि इस बार मचैल यात्रा नहीं होगी। सरकार की तरफ से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए किसी को भी अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। जो लोग यात्रा कर चुके हैं वह अपनी जिम्मेदारी पर गए हैं, लेकिन अब किसी को भी नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि गुलाबगढ़ से लेकर मचैल तक किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। न तो सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं और न ही लंगर लगाए गए हैं। दो दिन में 100 से अधिक यात्रियों को वापस भेजा गया है। पाडर में इसके लिए थाना प्रभारी और तहसीलदार को तैनात किया गया है। इसके साथ ही आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के चलते प्रशासन को खतरा नहीं उठाना चाहता है। इसलिए भक्तों से अपील है कि इस बार मचैल यात्रा रद्द कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर इस बार भी यात्रा रद्द की गई है। इसलिए लोगों से अपील की है यात्रा पर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed