फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   comotion over taking action against encroachment

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पर बवाल

विज्ञापन
comotion over taking action against encroachment
उधमपुर। अतिक्रमण के खिलाफ कई दिन बाद नगर परिषद की ओर से कार्रवाई करने पर बवाल मच गया। आक्रोशित रेहड़ी-फड़ी वालों ने नगर परिषद के कर्मचारियों पर सामान गिराने, शराब पीकर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाते हुए मिनी स्टेडियम मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद की कार्यालय से कुछ दूरी पर अवैध रेहड़ी-फड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर कुछ को जब्त कर किया। कार्रवाई की सूचना पर बाजार में खलबली मच गई और अन्य रेहड़ी-फड़ी वाले इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन की टीम ने जब दो रेहड़ियों को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की होने पर रेहड़ी का सामान सड़क पर गिर गया। कुछ समय बाद कार्रवाई से गुस्साए रेहड़ी वालों ने मार्ग बंद कर नगर परिषद के खिलाफ शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रेहड़ी वालों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद ने जानबूझ कर उनका सामान नीचे गिराया है। इसके अलावा उनके साथ मारपीट भी की है। आए दिन नगर परिषद की टीम उनको परेशान करती है। उनके पास रेहड़ी का लाइसेंस है। फिर भी उनको बार-बार परेशान किया जाता है। शहर में सैकडों रेहड़ियां हैं, लेकिन टीम कुछ को ही बार-बार निशाना बना रही है। कुछ कर्मचारी तो रेहड़ी लगाने के पैसे मांगते हैं। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed