फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Committee Formed

Udhampur News: आतंकवाद पीड़ितों के मामलों के निपटारे के लिए समिति का गठन

विज्ञापन
Committee Formed
उधमपुर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर आतंकवाद पीड़ितों के लंबित मामलों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर किए गए संशोधनों के साथ 1994 के एसआरओ-43 के अनुसार लाभ वितरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त राजस्व उधमपुर डॉ. उमेश शान की देखरेख में एक गठित कमेटी में अधिकारी अनिल शर्मा, मोहन लाल और मुल्ख राज शामिल हैं। जिला उधमपुर के सभी आतंकवाद पीड़ितों के संबंधित परिजन सात दिन की अवधि के भीतर डीसी कार्यालय उधमपुर के राहत अनुभाग में संबंधित दस्तावेज जमा करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में किसी भी स्पष्टीकरण के लिए मोबाइल नंबरों और समर्पित लैंडलाइन नंबर 01992272727 पर भी संपर्क किया जा सकता है। समिति जिला उधमपुर के सभी आतंकवाद पीड़ितों की पहचान करेगी। उनके पात्र निकटतम परिजन के विवरण के साथ एक सूची तैयार करेगी और तुरंत एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क करने के लिए अनिल शर्मा- 9419161802, मोहन लाल - 9596254584 और मुल्ख राज - 9682363939 समिति के अधिकारियों के मोबाइल नंबर साझा किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed