{"_id":"62cdbba1ca64860506620f02","slug":"cocoon-udhampur-news-jmu263829629","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में 13 दिनों में बिकी साढे़ 3 करोड़ की कोकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में 13 दिनों में बिकी साढे़ 3 करोड़ की कोकून
विज्ञापन
उधमपुर: कोकून मंडी में कोकून का वेट कराते हुए किसान.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सेरीकल्चर कार्यालय में चल रही कोकून मंडी में मंगलवार को 29 लाख रुपये से ज्यादा की कोकून बेची गई है। अब तक 13 दिनों में मंडी में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की कोकून बिक चुकी है। इसको लेकर विभाग भी काफी उत्साहित है।
28 जून को सेरीकल्चर कार्यालय में कोकून मंडी की शुरूआत हुई थी। तब से प्रतिदिन सैकड़ों कीट पालक मंडी में कोकून बेचने पहुंच रहे हैं। दो दिन ईद की छुट्टी के चलते मंडी नहीं लगी। मंगलवार को 13वें दिन मंडी में कुल 216 कीट पालकों ने 2747 किलो कोकून बेची। कीट पालकों को इसके कुल 2944761 रुपये हासिल हुए। मंडी में कोकून का अधिकतम दाम 1107 रुपये प्रति किलो रहा। जबकि, औसतन दाम 1072 रुपये प्रति किलो रहा।
12 दिन तक चली मंडी में 2541 कीट पालकों ने कुल 86180 किलो कोकून बेची है। कीट पालकों को इसके कुल 35449578 रुपये हासिल हुए हैं। जल्द ही यह आंकड़ा चार करोड़ को पार कर जाएगा। इस बार केवल 13 दिनों में ही साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की कोकून बेचना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। विभाग का कहना है कि दो दिनों में यह आंकड़ा चार करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।