फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   coach demand, kabbadi players, reasi

Udhampur News: बिना कोच अभ्यास कर रहे कबड्डी खिलाड़ी, कोर्ट नहीं होने से भी आ रही दिक्कतें

विज्ञापन
coach demand, kabbadi players, reasi
रियासी। कबड्डी के शौकीन युवा खिलाड़ी बिना कोच के प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बड़े स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल रहा है। युवाओं का कहना है कि अगर सरकार की तरफ से कोच मिल जाए तो वे भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुनर का प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खेलने के लिए कोर्ट भी नहीं है। मैदान के ही एक हिस्से पर अभ्यास करना पड़ता है। राजवीर के अनुसार दो वर्ष से वह बिना कोच की सहायता से अभ्यास कर रहे हैं। जरूरी उपकरण की सुविधा नहीं मिलने से खेल में निखार कम आ रहा है। सबसे बड़ी खराब मौसम में आती है जब बारिश के कारण मैदान में पानी भर जाता है। इससे अभ्यास में रुकावट आती है। इनडोर स्टेडियम में मैट है लेकिन उस पर पहलवान अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर कोच की कमी का मुद्दा भी उठाया लेकिन अभी तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। प्रदेश स्तर पर कबड्डी खेल चुके रंजीत कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय में युवा खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में अच्छे खिलाड़ी निकलना काफी मुश्किल है। सरकार व खेल मंत्री को चाहिए कि वह रियासी में कबड्डी कोच उपलब्ध करवाए ताकि खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। युवाओं ने कहा कि वह देश के लिए खेलना चाहिए है लेकिन कम सुविधाओं व बिना कोच के ऐसा असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed