फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cleaning problem

शहर में लगे रहे गंदगी के ढेर, लोग बदबू से परेशान

विज्ञापन
Cleaning problem
उधमपुर: सलाथिया चौक पर लगा कचरे का ढेर. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर में शनिवार को विभिन्न स्थानों से कचरा नहीं उठाया गया। इससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे नजर आए। करीब एक सप्ताह से शहर की गंदगी लगातार उठाई जा रही थी। लेकिन, शुक्रवार को मांड में लोगों के विरोध के बाद फिर से गंदगी उठाना बंद हो गया है।
विज्ञापन

करीब एक महीने से नगर परिषद को शहर से हर रोज निकलने वाली गंदगी को फेंकने के लिए स्थायी स्थान नहीं मिल पा रहा है। सुई में लोगों के विरोध के बाद करीब सप्ताह पहले नप मांड (प.) इलाके में शहर की गंदगी फेंकना शुरू की थी। इससे शहर के कई हिस्से साफ नजर आ रहे थे। लेकिन, शुक्रवार को लोगों ने इसका भी विरोध किया और मांड तक जाने वाले मार्ग को गड्ढा खोद कर बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसी कारण शनिवार को नप के सफाई कर्मचारी शहर से गंदगी उठाने नहीं आए। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से शाम तक गंदगी के ढेर लगे रहे। शहर के डंपिंग स्टेशनों से उठने वाली बदबू के कारण दुकानदार भी परेशान थे। गंदगी जमा करने के लिए लगाए कूड़ेदान भी गंदगी से भरे नजर आए। शहरवासियों का कहना था कि प्रशासन को इसका स्थायी समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जब तक प्रशासन गंदगी फेंकने के लिए स्थान उपलब्ध नहीं करवाता, इस तरह की परेशानी बनी रहेगी। करीब 10 दिन पहले डायरेक्टर लोकल बॉडी जम्मू ने भी पत्र लिखकर जिला प्रशासन को गंदगी के लिए स्थान उपलब्ध करवाने को कहा था। लेकिन, अभी तक प्रशासन ऐसा नहीं कर पाया।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed