फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cleaning problem

देविकानगरी की गली गली में कचरा व दुर्गंध का बोलबाला

विज्ञापन
Cleaning problem
उधमपुर: सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा किया गया प्रदर्शन तथा शहर में लगने लगे गंदगी के ढेर. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन ही देविकानगरी में सफाई व्यवस्था चरमराई नजर आई। जहां भी नजर पड़ी, वहीं गंदगी के ढेर नजर आए। मोहल्लों की गलियों में गंदगी फैली नजर आ रही थी। इससे शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

वीरवार को हड़ताल शुरू होते ही किसी भी सफाई कर्मी ने शहर में सफाई नहीं की। गंदगी न उठाए जाने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी के बड़े बड़े ढेर नजर आ रहे हैं। गंदगी के ढेरों से उठने वाली असहनीय दुर्गंध के चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कूड़े के ढेरों में मवेशी मुंह मार रहे थे। शहर की हर सड़क व गली में सिर्फ गंदगी ही फैली हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन

डंपिंग स्टेशन से कचरा न उठाए जाने के कारण शहरवासियों के लिए सलाथिया चौक, धार रोड व अन्य कई स्थानों से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। सफाई न होने के कारण शहरवासियों की चिंता भी बढ़ गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए कूड़े दान पूरी तरह भर गए हैं। लोगों ने इनके भरने के बाद कूड़े को कूड़ेदान के बाहर जमा करना शुरू कर दिया है। घर घर से कचरा उठाने वाले निजी कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग घरों से कचरा लेकर सुई इलाके में जमा कर रहे हैं। लेकिन, इससे कुछ ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। शहर के बाजार की भी हालत खराब है। बाजार में चारों तरफ कचरा फैला पड़ा है। शहरवासियों का कहना है कि जब भी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की है, इसके गंभीर परिणाम शहरवासियों को ही भुगतने पड़े हैं। अगर यह हड़ताल ज्यादा दिन चली तो रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो जाएगा है। इसलिए, सरकार को इसको गंभीरता से लेकर जरूरी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed