फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   classroom, mobile ban, teachers

Udhampur News: अब क्लासरूम में मोबाइल नहीं चला सकेंगे शिक्षक, स्टाफ रूम या निर्धारित स्थान पर जमा कराने होंगे फोन

विज्ञापन
classroom, mobile ban, teachers
उधमपुर। जिले के स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने बड़ा कदम उठाया है। अब कक्षा में पढ़ाने के दौरान शिक्षक मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों का पढ़ाई में ध्यान लगाए रखना और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, शिक्षकों को सलाह दी गई है कि वे कक्षा में जाने से पहले अपने मोबाइल फोन स्टाफ रूम या निर्धारित स्थान पर जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑफलाइन कक्षाओं में शिक्षक और छात्र के बीच सीधा संवाद जरूरी है, जिसमें मोबाइल बाधा उत्पन्न करता है। जिले के सभी प्रधानाचार्यों, हेडमास्टर्स और जोनल शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि कोई शिक्षक कक्षा के दौरान फोन का उपयोग करता पाया गय, तो उसके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिक्षा विभाग के फैसले का शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने स्वागत किया है। शिक्षिका सारिका कैलू और प्रोफेसर मनमोहन सिंह के अनुसार यह कदम स्कूलों में अनुशासन बढ़ाएगा और शिक्षकों को अध्यापन पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक स्कूल में मोबाइल लेकर जा सकते हैं। क्लासरूम में फोन का उपयोग करने से समय बर्बाद होता है। ध्यान भटकता है। कक्षाओं में शिक्षक व छात्र के बीच सीधी बातचीत हो, इसी का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन के साथ मिलकर निर्देश जारी किया है।
-सुभाष गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed