{"_id":"61c0cd4e810443293c48e5e2","slug":"civic-animities-udhampur-news-jmu2502332152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां ने मलाड़ के नई बस्ती में सुनीं जन समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां ने मलाड़ के नई बस्ती में सुनीं जन समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नेशनल कांफ्रेंस के जिला प्रधान सूनील वर्मा की ओर से मलाड़ के नई बस्ती क्षेत्र में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लेकर क्षेत्र की समस्याओं को उजागर किया और इनके समाधान की मांग उठाई।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि कई बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक उनके मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाए है। इसके अलावा पेयजल संकट बना हुआ है। गलियों व नालियों को अभी तक पक्का नहीं बनाया गया है। जिसके कारण पूरे इलाके की गलियां जर्जर हालत में हैं, नालियां भी गंदगी व कीचड़ के कारण चौक हो चुकी है। सुध लेना वाला कोई नजर नहीं आ रहा है।
सुनील वर्मा ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर के हालात बद से बदत्तर हो गए हैं। लोगों को जीवन की मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार अब जम्मू कश्मीर को उद्योगपतियों को बेचने का काम कर रही है। इसके खिलाफ नेकां डा. फारूख अब्दुल्ला के नेतृत्व में खड़ी है।
विज्ञापन
इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पार्टी का दामन भी थामा। इस मौके पर पवित्र सिंह, चन्ना राम सेठी, इनायत उल्लाह, अशोक मेहरा, सावित्री देवी तथा युवा नेता अजीत सिंह, स्नेहा देवी व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।