{"_id":"69d9659eff2e4e2946080c22","slug":"cid-officers-fresher-course-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134628-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीआईडी अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न, जांच प्रक्रिया और चुनौतियों से निपटने का कौशल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीआईडी अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न, जांच प्रक्रिया और चुनौतियों से निपटने का कौशल मिला
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीआईडी विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय ओरिएंटेशन सह रिफ्रेशर कोर्स शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में अकादमी के उप-निदेशक राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता की।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एसकेपीए के निदेशक के मार्गदर्शन और निगरानी में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य सीआईडी कर्मियों की पेशेवर क्षमताओं को सुदृढ़ करना तथा उन्हें खुफिया जानकारी एकत्र करने, जांच प्रक्रिया और उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए नवीनतम ज्ञान एवं कौशल से लैस करना था।
पांच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञों, सेवारत एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए। इनमें खुफिया जानकारी एकत्र करना, विश्लेषण, निगरानी में ड्रोन की बढ़ती भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। प्रशिक्षण सत्र संवादात्मक रहे और व्यावहारिक केस स्टडी पर आधारित थे, जिससे प्रतिभागियों को विषयों की बेहतर समझ मिल सके।
विज्ञापन
समापन समारोह को संबोधित करते हुए राजेश शर्मा ने प्रतिभागियों की लगन और सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने निरंतर क्षमता निर्माण के महत्व पर जोर देते हुए अधिकारियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग कर खुफिया आधारित पुलिसिंग को मजबूत करने और सेवा वितरण में सुधार लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।