{"_id":"681fadefd93915db250c6a51","slug":"chenani-peoples-came-from-house-after-blasts-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-123079-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जोरदार धमाके की आवाज के बाद लोग निकले घरों से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जोरदार धमाके की आवाज के बाद लोग निकले घरों से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चिनैनी के नरसू में भी हवा में ही निष्क्रिय की गई मिसाइल
चिनैनी। क्षेत्र में भी शनिवार की सुबह आई धमाके की आवाज के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और आसपास की पहाड़ियों पर नजर दौड़ाने लगे । चिनैनी के मादा और नत्थाटॉप के बीच आई धमाके की आवाज के बाद उस जगह पर धुआं छा गया। चिनैनी के नरसू में पाकिस्तान की एक मिसाइल को निष्क्रिय भी किया गया है।
इसका मलबा शनिवार को सुरक्षा बलों ने इकट्ठा करने के बाद कब्जे में ले लिया। शुक्रवार की रात को भी ब्लैकआउट के बाद पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया और देर रात को बिजली बहाल हुई । वहीं शुक्रवार की सुबह चिनैनी क्षेत्र में भी जोरदार धमाके की आवाजें आईं। यह धमाका कहां हुआ, इसको लेकर लोग एक-दूसरे से संपर्क करने लगे। संवाद