फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Case against four including two women for assaulting Matador driver

मेटाडोर चालक से मारपीट करने पर दो महिलाओं सहित चार पर केस

विज्ञापन
Case against four including two women for assaulting Matador driver
उधमपुर/रामनगर। रामनगर तहसील के सुनेत्रा माला इलाके में मेटाडोर चालक से मारपीट करने का वीडियो वायरल होने और चालक की शिकायत में दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को यह मामला सुनेत्रा माला गांव में सामने आया है। जानकारी अनुसार मेटाडोर (जेके14डी-9829) के चालक मक्खन कुमार की मारपीट करने वाली एक महिला के पति साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। इसके व्यक्ति ने घर में पत्नी को बात बताई। मंगलवार सुबह दस बजे जब चालक मेटाडोर लेकर वहां से गुजरने लगा तो पहले लोड कैरियर आटो (जेके14एफ-0108) को खड़ा कर रास्ता रोका गया। इसके बाद महिलाओं ने पहले बाहर से ही चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उनका मन नहीं भरा तो मेटाडोर के अंदर जाकर मारपीट की। इसी बीच एक व्यक्ति ने मेटाडोर के अंदर कर महिलाओं को साथ ले गया। मारपीट का वीडियो मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं, चालक ने भी पुलिस स्टेशन रामनगर में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

वीडियो देखने और शिकायत के बाद एसएचओ कुलवीर सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीमा, शिफाली, पवन कुमार और गांधी नामक को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 149/2012 अंडर सेक्शन 341, 323, 147 के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed