{"_id":"1de92ff7c9f0c1e5a4a0aa134ac0053e","slug":"car-fell-into-a-ditch-dead-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर दरसू इलाके में एक कार के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब छह बजे उधमपुर से मनवाल की तरफ जा रही अल्टो कार (जेके14सी 5624) जैसे ही दरसू इलाके में पहुंची तो चालक रिंकू (26) कार से नियंत्रण खो बैठा और वह गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
दुघर्टना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार दंदियाल उधमपुर निवासी सवित्री देवी (56) पत्नी सूरम सिंह और उसकी बेटी नेहा (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
मौके से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी रौन दोमेल पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।