फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Camp Organised

Udhampur News: 150 दिव्यांगों का पंजीकरण, दो माह बाद मिलेंगे कृत्रिम अंग

विज्ञापन
Camp Organised
रामनगर में शिविर में पंजीकरण करवाते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। समाज कल्याण विभाग की ओर से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से दिव्यांगों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में पहुंचकर दिव्यांगों ने पंजीकरण करवाया।
सोमवार सुबह 10 बजे ही समाज कल्याण कार्यालय में भीड़ जुटना शुरू हो गई। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की तरफ से एलिमिको मोहाली पंजाब से डॉक्टर कुसुम ने विकलांगों की स्क्रीनिंग की। शिविर में 500 के करीब लोगों की जांच की गई जिसमें से ऑनलाइन 150 लोगों का पंजीकरण हुआ। पंजीकृत दिव्यांगों को छड़ी, चश्मा, बैटरी ट्राईसाईकिल, हाथ से चलने वाली ट्राईसाईकिल आदि वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

अधिकारी तिलक राज ने बताया पिछले दो वर्षों के बाद शिविर का आयोजन किया गया है। दिव्यांगों के दस्तावेज की फोटो कॉपी भी निशुल्क करवाई जाती है और जिन दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों की जरूरत होती है उन्हें मुहैया करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार लाटी में शिविर लगेगा, दिव्यांग उसमें भी बढ़चढ़ कर भाग लें। जो लोग पंजीकृत हुए हैं, दो माह बाद विभाग के कार्यालय में शिविर लगाकर उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed