फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Camp Organised

Udhampur News: पंचायत क्रिमची में धरती आबा अभियान के तहत शिविर लगाया

विज्ञापन
Camp Organised
धरती आबा के तहत आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित लोग व अन्य।
उधमपुर। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बुधवार को पंचायत क्रिमची में डिप्टी कमिश्नर सलोनी राय की देखरेख में जन संपर्क शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

जीएम डीआईसी उधमपुर किशोर सिंह कटोच ने मुख्य अतिथि के रूप में शिविर की अध्यक्षता की। उन्होंने स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि, पशु और भेड़पालन आदि विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। आदिवासियों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया। उन्हें योजनाओं के तहत लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कई जन शिकायतों को भी सुना और इनके त्वरित निवारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आउटरीच शिविर का उद्देश्य आवश्यक सरकारी सेवाओं की अंतिम छोर तक डिलीवरी सुनिश्चित करना और केंद्रित और समन्वित आउटरीच के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिजिटल समावेशन को सुविधाजनक बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर भी स्थापित किया गया, जिससे निवासियों को नामांकन, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आवश्यक सुधार और अपडेट करने में मदद मिली।

शिविरों में आदिवासी निवासियों की ओर से भारी भागीदारी देखी गई, जिन्होंने समावेशी विकास और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में धरती आबा अभियान की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed