फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   business news

Udhampur News: व्यापारियों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
business news
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को वाणिज्य व उद्योग विभाग जम्मू की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरकार की ओर से जारी परियोजनाओं के बारे में व्यापारी वर्ग को जागरूक किया गया। इसकी अध्यक्षता वाणिज्य व उद्योग विभाग के अधिकारी परम कुमार ने की। इस दौरान बताया गया कि किसी भी तरह के व्यापार होटल, रेस्तरां, ढाबे व जरनल स्टोर आदि को लेकर जारी परियोजनाओं में सब्सिडी का प्रावधान है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यापार प्रोजेक्ट के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 15% से लेकर 35% तक सब्सिडी का प्रावधान है, जबकि महिलाएं अगर व्यापार करना चाहे तो उन्हें 25% सब्सिडी का प्रावधान है। इसको लेकर इस परियोजनाओं का लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू रीजन चैप्टर के अध्यक्ष राकेश वजीर ने उपस्थित व्यापारिक वर्ग से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू संभाग के चैप्टर के प्रधान वरिंदर केसर सहित विभाग के अन्य अधिकारी व व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed