{"_id":"61cb704a1a013060453ac89d","slug":"bus-service-katra-news-jmu2507804180","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 टूरिस्ट बसों से वसूला 39000 जुर्माना, तीन के कोर्ट चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 टूरिस्ट बसों से वसूला 39000 जुर्माना, तीन के कोर्ट चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में पिछले कई दिनों से विभाग को शिकायतें आ रही थी कि यात्रियों से किराया ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। वहीं परिवहन विभाग की तरफ से जम्मू मार्ग पर औचक नाका लगा कर जांच के दौरान पाया कि टूरिस्ट बसों के चालक यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। इस पर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान 8 टूरिस्ट बसों से 39000 जुर्माना वसूला, जबकि तीन टूरिस्ट बसों के कोर्ट चालान किए।
विभाग के एआरटीओ रियासी राजेश गुप्ता ने बताया कि दर्शन करने के बाद घरों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओें की टूरिस्ट बसों के चालक फायदा उठा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही विभाग ने औचक नाका लगाया और कार्रवाई शुरू की। कोई भी वाहन चालक यात्रियों से अधिक किराया न वसूल सके, इसको लेकर विभाग द्वारा कटड़ा के मुख्य बस अड्डा के साथ ही टैक्सी स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर रेट लिस्ट लगाई गई है।
यात्रियों से भी अपील की है कि अगर कोई भी अधिक किराये की मांग करता है, तो तुरंत उसकी सूचना दें। राजेश गुप्ता ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि वह यात्रियों से अधिक किराया न वसूलें। साथ ही कोविड नियमों का पालन करें, नहीं तो विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस सहित विभाग के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।