{"_id":"6a0cc7bfd17877add501a3b0","slug":"bus-overturns-in-ramban-conductor-dies-26-passengers-injured-udhampur-news-c-10-jmu1054-916978-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामबन में बस पलटने से कंडक्टर की मौत, 26 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामबन में बस पलटने से कंडक्टर की मौत, 26 यात्री घायल
Wed, 20 May 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 20 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
चंडियाल मोड़ के पास अचानक से ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
32 सीटर बस में 27 लोग थे, दरवाजे पर खड़ा था कंडक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जिले में दलवाह क्षेत्र के चंडियाल मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। 26 लोग घायल हुए हैं। 32 सीटर बस में 27 लोग सवार थे। हादसे का कारण मोड़ पर अचानक से ब्रेक लगाना बताया जा रहा है।
हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। यात्री बस धरम गांव से रामबन की तरफ आ रही थी। रास्ते में चंडियाल मोड़ के पास एक तीखा मोड़ है। बताया जाता है कि सड़क पर पानी होने की वजह से फिसलन थी। जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाया तो बस पर से नियंत्रण से बाहर हो गई। इससे वह सड़क पर ही पलट गई।
हादसे के समय कंडक्टर अंशु सिंह निवासी पंगारा, उधमपुर बस में दरवाजे के पास खड़ा था। बस पलटते ही वह नीचे दब गया। इससे उनकी मौके पर ही माैत हो गई। बस चालक राकेश सिंह और बाकी यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायल स्थानीय निवासी हैं।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संगलदान पहुंचाया। सात घायलों का इलाज संगलदान में चल रहा है। 19 को जिला अस्पताल रामबन भेजा गया। यहां से गंभीर घायल मोहम्मद फारूक निवासी भिमडासा को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
-- --
रामबन में भर्ती घायल
निकी देवी (55), निवासी धरम, तोशी देवी (27) निवासी कांथा मोड़, गुलाम मोहम्मद (56) निवासी दलवाह, जाकिर हुसैन (28) निवासी दलवाह, इरशाद हुसैन (22) निवासी दलवाह, जमाल दीन (22) निवासी दलवाह, मुनीबा (22) निवासी संगलदान, आश्दी देवी (2) पुत्री ईश्वर दास निवासी कांथा मोड़, मोहम्मद वसीम (12) पुत्र मोहम्मद फरीद, निवासी कांथा मोड़, हलीमा (21) निवासी सुंबर, फरीद अहमद (45) निवासी धरम, नसीमा बेगम (52) निवासी थथरका, अब्दुल अहद (48) निवासी दलवाह, अब्दुल रहमान (60) निवासी धरम, लियाकत अली (45) निवासी धरम, नसरीन (14) पुत्री गुलाम मोहम्मद निवासी फमरोट, मोहम्मद अरबाज (13) पुत्र फारूक अहमद निवासी अशमार और रूबीन बेगम (40) निवासी भिमडासा।
-- -
पीएचसी संगलदान में भर्ती
बस चालक राकेश सिंह निवासी पंगारा-उधमपुर, सन्नी सिंह निवासी पंगारा-उधमपुर, मुजफ्फर, शकीला बानो व जाकिर हुसैन निवासी दलवा, नसरीन बानो निवासी थथरका और रिजवान निवासी धरम।