{"_id":"67a11e7b182dc7b71907beb0","slug":"bus-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-119989-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बस सेवा बंद होने से ई ऑटो रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बस सेवा बंद होने से ई ऑटो रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी में पड़ते लंगा से सेर मंजला गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर एक साल से बस सेवा ठप पड़ी हुई है। इसके चलते गांववासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि इस समस्या को लेकर वे कई बार एआरटीओ उधमपुर से गांव में बस सेवा को शुरू करवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी बस शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते लंगा से सेर मंजला चार किलोमीटर का सफर लोगों को मजबूरन पैदल तय करना पड़ रहा है। हालांकि लंगा में ई ऑटो रिक्शा चल रहे हैं लेकिन बस सेवा न चलने से वे लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, बंसी लाल, रमेश सिंह, प्यारे लाल और करनैल सिंह सहित अन्य ने बताया कि एक साल पहले उधमपुर से सेर मंजला तक बस चलती थी लेकिन एक साल से बस सेवा ठप पड़ी हुई है। इसके चलते गांव की करीब पांच हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित हो रही है और गांव की ओर जाने वाले ई रिक्शा अपनी मनमर्जी कर चार किलोमीटर का 150 से 200 रुपये किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने फिर डीसी व एआरटीओ उधमपुर से गांव में बस सेवा को शुरू करवाने की मांग की है ताकि गांव के लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एआरटीओ जुगल किशोर ने बताया कि वह इस मामले की जांच करेंगे कि आखिर गांव में बस सेवा क्यों नहीं चल रही है और जल्द ही उधमपुर से सेर मंजला बस सेवा को शुरू करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि ई ऑटो रिक्शा वाले गांववासियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। उनको एक रेट लिस्ट जारी की जाएगी और अधिक किराया वसूलने वाले वाहन चालक पर कार्रवाई भी की जाएगी।