{"_id":"b46f29bba4400b8ca0756bed22b36e9f","slug":"bridge-construction-is-performed-on-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण की मांग पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड्डन चौक से बनने वाले पुल का निर्माण अधूरा छोड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ वीरवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर दस दिन में पुल का दोबारा शुरू नहीं किया गया तो वे विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के नेता जगदेव सिंह जग्गा, नायब सरपंच जगदेव, पंच मोहन लाल, अशोक कुमार ने बताया कि 2010-11 में पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने पुल का लड्डन चौक से कैरा ओसू भाया पखलाई और चरत के लिए निर्माण कराना शुरू किया था।
विज्ञापन
पुल नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पुल के आगे का हिस्सा पूरा हो चुका है, लेकिन दो साल से काम नहीं हो रहा है। इसके चलते कई लोग इस क्षेत्र में हादसे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में स्कूल जाने वाले छात्र नाले को पार नहीं कर पाते हैं। बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और लोग कई बार काम काज के लिए नहीं जा पाते हैं। प्रशासन भी इस परेशानी से बावस्त है फिर भ्ाा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुरुषोत्तम लाल, कृष्ण लाल, शिव लाल, सुनील कुमार, योगराज आदि मौजूद थे।