फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Body of missing youth recovered from Chenab in truck accident

ट्रक हादसे में लापता युवक का शव चिनाब से बरामद

विज्ञापन
Body of missing youth recovered from Chenab in truck accident
किश्तवाड़। डोडा के प्रेमनगर के पास सात मार्च को चिनाब में गिरे ट्रक मामले में लापता युवक का शव शुक्रवार को बरामद हुआ है। उसकी पहचान विक्रम सिंह निवासी ठाकराई के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सात मार्च को जम्मू से किश्तवाड़ की तरफ आ रहा ट्रक (जेके 02डी-9349) डोडा के प्रेमनगर के पास चिनाब नदी में गिरा था। हादसे में चालक सहित तीन लोग लापता हो गए थे। शुक्रवार को उनमें से एक युवक का शव चिनाब नदी से बरामद हुआ है। यह शव घटनास्थल से काफी दूर नदी किनारे दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान विक्रम सिंह निवासी ठाकराई के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हादसे में तीन लोग लापता हुए थे। हालांकि अभी तक वाहन चालक सहित एक अन्य युवक का शव बरामद नहीं हुआ है। हादसे के कुछ दिन बाद ट्रक का मलबा नदी से बरामद कर लिया गया था, लेकिन शव नहीं मिले थे। शव के मिलने के बाद फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। अन्य लापता युवकों के परिवार वालों के घाव फिर से ताजा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed