फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Block diwas

मानतलाई-बप्प सड़क पर ध्यान दें अधिकारी

विज्ञापन
Block diwas
चिनैनी में ब्लाक दिवस के दौरान अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश चंद व एसडीएम परवेज अहमद नायक मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं बताईं। इनमें सड़कों की समस्या पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि मानतलाई से बप्प सड़क के टेंडर करीब पांच साल पहले लगाए गए थे। लेकिन, अभी तक उस सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। इसके चलते संबंधित विभाग भी कुछ नहीं कर रहा। इस सड़क का कार्य आरंभ करवाएं। वहीं, चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग के बीच बने दिशा परिवर्तकों की जगह कलवरट बनाए जाएं। बरसात में इस मार्ग पर दिशा परिवर्तकों में पानी बढ़ जाता है, जहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान जल जीवन मिशन का कार्य जल्द शुरू किए जाने की भी मांग उठी। साथ ही ब्लॉक के जिन तीन गांवों के 70 घरों में बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली पहुंचाने की गुहार लगाई। छपरा से करसोंड तवी नदी पर पुल बनाने, करलाह से गौरीकुंड के लिए मंजूर हुई सड़क के जल्द टेंडर लगाने, कुद-मॉल रोड की हालत सुधारने, आदि मांगें भी अधिकारियों के सामने रखी गईं। मुख्य अतिथियों ने लोगों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed