फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Black Topping work start At New Bridge

Udhampur News: चखड़-डबरेह के बीच 10 किमी का फासला हुआ कम

विज्ञापन
Black Topping work start At New Bridge
- विधायक ने तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया
विज्ञापन

उधमपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पवन कुमार गुप्ता ने 1.6 किलोमीटर लंबी सड़क तथा बीरमा नाले पर बने 43 मीटर लंबे मोटरेबल पुल पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया।
यह संपर्क मार्ग चखड़ और डबरेह गांवों को जोड़ता है, जिससे स्थानीय लोगों को लगभग 10 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा से राहत मिलेगी। परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण पर 281.74 लाख और पुल निर्माण पर 172 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। परियोजना का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया। इससे पहले बीरमा नाले में बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यह पुल दोनों ओर के क्षेत्रों को साल भर जोड़ने का सशक्त माध्यम बन गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास परिषद अध्यक्ष लाल चंद भी उपस्थित थे। उन्होंने विधायक की ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि ऐकी परियोजनाएं दूरदराज के क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती हैं और स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाती हैं। अपने संबोधन में विधायक गुप्ता ने कहा कि यह सड़क और पुल केवल संरचनात्मक निर्माण नहीं हैं, यह एक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की दिशा में कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा में कटौती से स्थानीय जनता को स्कूल, अस्पताल और मंडियों तक पहुंच में बहुत सुविधा मिलेगी। गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। इस मौके पर स्थानीय सरपंचों, पंचों, लोक निर्माण विभाग अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed