{"_id":"579e3bcf4f1c1bde762b8cb0","slug":"bjp-morale-down-of-troops","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों का मनोबल गिरा रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों का मनोबल गिरा रही भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री द्वारा आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने को दुर्घटना करार देने की कांग्रेसी नेताओं ने निंदा की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बयान के विरोध में रविवार को उप मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता एवं इंटक महासचिव सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोल मार्केट में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उप मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। उन्होंने कहा कि जम्मू के हित की बात करने वाली भाजपा ने सत्ता की खातिर पीडीपी के आगे घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन
देश की रक्षा की खातिर अपनी जान कुर्बान करने वाले भारतीय सैनिकों द्वारा बुरहान जैसे कुख्यात आतंकी को मौत के घाट उतारने पर उप मुख्यमंत्री द्वारा एक्सीडेंट करार देना राज्य और देश के लिए बड़े ही दुर्भाग्य की बात है।
विज्ञापन
सरकार के ऐसे बयानों से जवानों के मनोबल को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जाती है। मगोत्रा ने कहा कि था एक तरफ उप मुख्यमंत्री यह बयान देते हैं कि देश के खिलाफ बंदूक उठाने वाले का मरना तय है तो दूसरी तरफ आतंकी बुरहान की मौत को एक्सीडेंट कहा जाता है। यह भाजपा के दोहरे रवैये को बताता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डॉ. निर्मल सिंह को उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों को