फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bijli supply

किश्तवाड़ में बिजली बहाल करने में जुटी सेना, निजी कंपनी की ली सहायता

विज्ञापन
bijli supply
किश्तवाड़। जिला में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सप्लाई बहाल करने के लिए प्रशासन ने भारतीय सेना और प्राईवेट कंपनी ट्रांसरेल की सहायता ली है। सोमवार शाम के समय सिटी फर्स्ट को छोड़ कई अन्य इलाकों में बिजली बहाल की गई। हालांकि बीच-बीच में ओवरलोड के कारण बिजली बंद भी होती रही, जिसे जल्द सुचारू करने का प्रयास जारी रहा।
विज्ञापन

शहर में कुछ इलाकों में जैसे सिटी फर्स्ट और सिटी थर्ड में दो दिनों से एनएचपीसी कर्मचारियों की सहायता से सेवा बहाल किया जाता रहा। उधर, कारोबार पर असर पड़ने से लोगों में गुस्सा भी देखा गया। सिमना कालोनी के पास कुछ लोगों ने प्रदर्शन भी किया। उन्होंने मांग की कि उन्हें भी एनएचपीसी की जो सप्लाई आती है, उसमें कनेक्शन दिया जाए। लोगों का कहना है कि एनएचपीसी कालोनी के आसपास कुछ घरों को कनेक्शन दिए गए हैं। उसी तरह अन्य को भी दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed