फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bhagwat Katha

ईश्वर मन, बुद्धि व वाणी से परे का विषय : गौतम सेनसन

विज्ञापन
Bhagwat Katha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट की ओर से वार्ड नंबर आठ में स्थित पांडव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह कथा सात मई तक रोजाना शाम चार बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक जारी रहेगी।
कथा वाचक गौतम सेनसन ने अपने प्रवचन में बताया कि जब ईश्वर इस धरती पर अवतार धारण करते हैं तो उनकी क्रियाओं को लीला शब्द से संबोधित किया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने अवतरण काल में अनेकों ही दिव्य लीलाएं कीं। ब्रज की कुंज गलियां, कंस के अत्याचारों से पीड़ित मथुरा भूमि, कुरुक्षेत्र का महास्मरांगण, हर क्षेत्र में इनकी अलौकिक लीलाओं का प्रकाश जगमगाया। ये दिव्य क्रीड़ाएं तत्समय तो सप्रयोजन थी ही, आज युगों उपरांत भी हमारे लिए प्रेरणा दीप है।
विज्ञापन

नंद नंदन माखन चोर की यह लीला अत्यंत सांकेतिक है। यह इशारा कर रही हैै कि संसार द्वैतात्मक है। इसमें माखन रूपी साथ एवं छाछ रूपी अंसार दोनों ही विद्यमान हैं। माखन चुराकर प्रभु यही समझा रहे हैं कि इस संसार में परम साथ तत्व अर्थात ईश्वर का वरण करो सार हीन माया का नहीं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कंकर मारकर मटकी फोड़ना, मनमोहनी बांसुरी की तान छेड़ना आदि सभी लीलाएं अत्यंत प्रेरणात्मक हैं। भगवान की लीलाओं को कभी भी अपनी बुद्धि द्वारा समझने का प्रयास न करें। क्योंकि वह ईश्वर मन, बुद्धि व वाणी से परे का विषय है। उसे केवल ज्ञान के द्वारा समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed