{"_id":"6d0b3301d260327c1b758480c84d0a36","slug":"beating-the-young-man-dead-four-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीट-पीट कर युवक की हत्या, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीट-पीट कर युवक की हत्या, चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला डोडा के ठाठरी तहसील अंतर्गत गांव फगसू में एक परिवार के सदस्यों ने मिलकर एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार को दिन भर गांव में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फगसू गांव के रहने वाले भ्रम दत्त के छोटे बेटे मनजीत कुमार ने फोन कर पुलिस को बताया कि उसने गांव के ही युवक मुनीश कुमार (29) पुत्र हरी लाल को घर में बांध कर रखा है।
विज्ञापन
इस सूचना पुलिस दल-बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तो मनीश गंभीर रूप से घायल पड़ा था। पुलिस ने उसे तुरंत ठाठारी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी नाजुक हालत देख कर प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे इलाज के दौरान ही आखिर मुनीश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उसके शरीर पर लाठी-डंडे के कई गहरे निशान थे। ठाठरी पुलिस ने फौरन हत्या का मामला दर्ज कर भ्रम दत्ता, उसकी पत्नी उतरा देवी और दो बेटे मनु कुमार (19) और मनजीत कुमार (16) को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन की जा रही है कि मृतक मुनीश भ्रम दत्त के घर क्यों और कैसे पहुंचा। उसका इस परिवार के साथ किस बात को लेकर विवाद था।
थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मृतक मुनीश पर पहले भी तीन मामले दर्ज थे। बहरहाल, इस घटना की गांव में दिन भर चर्चा होती रही।