फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Balota chigla Road in Bad Condition

Udhampur News: दलदल में बदला बलोता चिगला मार्ग, दो वर्ष पहले बिछाया गया था तारकोल

विज्ञापन
Balota chigla Road in Bad Condition
रामनगर। दल दल में तब्दील हुआ बलोता चिगला मार्ग।
-- वाहन चालक सहित राहगीर हो रहे परेशान।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। ब्लॉक कुलवंता की पंचायत बलोता चिगला मार्ग की खस्ताहालत से चालक तथा ग्रामीण परेशान हैं। यह मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। बता दें कि पीएमजीएसवाई विभाग ने अभी दो साल पहले ही इस सड़क पर तारकोल बिछाया गया था।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को जल्द मार्ग की मरम्मत करने की मांग की है अन्यथा उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। स्थानीय ग्रामीण समाज सेवा बलविंदर सिंह,भीम सिंह,राकेश शर्मा ने बताया कि एक वर्ष पहले मार्ग से तारकोल उखाड़ना शुरू हो गया था। यात्री वाहनों के साथ राहगीर को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार इस मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई परंतु विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश के चलते मार्ग दल दल में तब्दील हो गया है। इस कारण कई यात्री वाहन इस दल दल से गुजरते हैं वाहन दल दल में फंस जाते हैं। मार्ग पर दल दल होने से राहगीरों को चलने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा लोड कैरियर वाहन के मालिक प्रीतम सिंह ने बताया बलोता चिगला मार्ग के कई हिस्सों पर दलदल और फिसलन हो गई है। इस मार्ग पर वीरवार सुबह महिंद्रा लोड कैरियर का चालक सोनू वाहन लेकर जा रहा था। दलदल की वजह से हादसे का शिकार होने से वह बाल-बाल बच गया। वाहन में सामान से लदा हुआ था। दलदल वाली जगह पर पहुंचा वाहन फिसल गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठता तो वाहन खाई में जा गिरता।

वाहन चालक विजय कुमार, सोनू कुमार, गुलशन कुमार अन्य वाहन चालकों ने बताया पिछले छह माह से इस मार्ग की हालत दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। इस मार्ग पर वाहन चलाना चुनौती बन गई है। इस खस्ताहाल मार्ग पर वाहन चलाना संभव नहीं हो पा रहा। अगर मार्ग की खस्ताहाल ठीक नहीं हुई, वाहन चालक इस मार्ग पर वाहन नहीं चलाएंगे।



कोट..
बलोता चिगला मार्ग पर सिर्फ पहाड़ है। बारिश के समय पहाड़ से मिट्टी गिरती रहती है, जिसकी वजह से मार्ग पर दलदल हो जाता है। विभाग की ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर मार्ग से मिट्टी को हटाया जाता है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद इस मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।
- नीरज वर्मा, एईई, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed