फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   back to village

समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे अभियान का बहिष्कार

विज्ञापन
back to village
चिनैनी के कुद में ग्राम सभा के दौरान मौजूद अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। ब्लॉक चिनैनी में बैक टू विलेज अभियान के तहत शनिवार को पंचायत कुद, घाड़िया व सराड़ में ग्रामसभाएं हुईं। इनमें पंचायत कुद में एसीडी रंजीत सिंह कोतवाल, सराड़ में एई अबरार सोहल चौधरी और पंचायत घाड़ियां में जिला कृषि अधिकारी अनिल कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगले बैक टू विलेज अभियान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

सराड़ में आयोजित ग्रामसभा में पंचायत के सरपंच सुदेश कुमार ने हाई स्कूल सराड़ को हायर सेकेंडरी का दर्जा देने, शिक्षकों की कमी दूर करने, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने, बरकूंडा से चज्ज, लोथर व सराड़ के लिए सड़क बनाने, सराड़ से लोथर, छपरी से देराटॉप और वहां से नैना देवी व सराड़ से बनेक और वहां से हाई स्कूल तक सड़क बनाने की मांग उठाई। उन्होंने बैंक की शाखा खोलने की भी मांग ग्रामसभा में रखी। सरपंच ने कहा कि यदि ये मांगें पूरी नहीं हुई तो अगले बैक टू विलेज का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत घाड़िया में आयोजित ग्रामसभा में जल जीवन मिशन को जल्द जमीन पर लागू किए जाने की मांग उठी। कहा गया कि लोगों को आज भी पेयजल के लिए दूर पैदल चलकर जाना पड़ता है। चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग के बीच आठ कॉजवे (पहाड़ों से रिसकर आ रहे पानी के सड़क के ऊपर से गुजरने वाली जगह) हैं। उसमें से चार पर सड़क में पाइप डालकर नीचे से पानी गुजरने का रास्ता बना दिया है। लेकिन, नगुलता, राजी, धनास तथा मतलोआ नाले पर बरसात में अक्सर पानी बढ़ जाता है। इन जगहों पर पुल बनाए जाएं। वहीं, कोलासर व घाड़िया में कुछ घरों में बिजली नहीं है। वहां बिजली पहुंचाई जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुद की ग्रामसभा में कहा गया कि माल रोड को बने 15 साल हो गए, लेकिन इसकी अनदेखी के चलते पर्यटकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान होम स्टे के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिए जाने, आवास प्लस की साइट खोलने को कहा गया। मौके पर पीएमजीएसवाई की चौथे चरण की सड़कों का सर्वे किए जाने की मांग रखी गई। इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश चंद ने भी कुद व घाड़ियां ग्रामसभा में हिस्सा लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed