{"_id":"156fa71fd67419e313271d7c3bbe9075","slug":"babasaheb-ambedkar-nirvana-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा अंबेडकर के आदर्श अपनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा अंबेडकर के आदर्श अपनाने पर जोर
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर लोगों को उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। साथ ही संविधान निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा गया।
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने सलाथिया चौक पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि प्रदान की।
मनकोटिया ने कहा कि उन्होंने समाज में निचले वर्ग के लोगों क ो उच्च दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष किया। संविधान में बाबा साहब ने सभी के लिए बराबर हक बनाए। जखैनी चौक भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की वंदना के साथ की गई। इस मौके पर डॉ. एमआर बमागी ने उपस्थित लोगाें को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी।
इस मौके पर प्रचार सचिव गोविंद राम, कबीर सभा प्रधान रामलाल भगत, महाशा सदर सभा प्रधान रतन लाल, गुरु रविदास सभा के काका राम, गद्दी सिप्पी के प्रधान कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन