फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness Workshop

Udhampur News: पीएमएफएमई योजना के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
Awareness Workshop
बागवानी योजना और विपणन विभाग ने थनोआ-धरमाड़ा में किया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के थनोआ-धरमाड़ा में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) पर शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य स्थानीय सूक्ष्म उद्यमियों, एसएचजी, किसानों, बेरोजगार युवाओं को पीएमएफएमई योजना के बारे में जागरूक करना था।
कार्यशाला का आयोजन बागवानी योजना और विपणन विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से किया था। इसमें पात्रता मानदंड, वित्तीय सहायता और आवेदन प्रक्रिया सहित योजना के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं, किसानों, ग्रामीण महिलाओं, बेरोजगार युवाओं को सशक्त बनाना और पीएमएफएमई योजना के माध्यम से उनकी आय बढ़ाना था।
विज्ञापन

इस योजना में मशीनरी की लागत पर 35 प्रतिशत की बैक-एंडेड सब्सिडी की परिकल्पना की गई है, साथ ही डीपीआर तैयार करने, बैंक में ऋण आवेदन की प्रक्रिया, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और उत्पादों के विपणन के लिए विभाग द्वारा पूर्ण सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में अन्य लोगों के अलावा एरिया मार्केटिंग ऑफिसर अनुज वर्मा, एजीएमओ कमल किशोर, एईओ राजेंद्र, एचडीओ धीरज कुमार, जेएंडके बैंक जोनल ऑफिस उधमपुर के चीफ मैनेजर संजय गुप्ता, जेएंडके बैंक जगानू की मैनेजर माधवी महाजन, बिजनेस काउंसलर सक्षम कुमार, सहारा जागृति मंच से प्रकाश चंद, प्रमुख पीएमएफएमई लाभार्थी रोहित सलारिया ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed