फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness Rally Organised

Udhampur News: भद्रवाह कैंपस ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

विज्ञापन
Awareness Rally Organised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भद्रवाह। जम्मू विश्वविद्यालय के भद्रवाह कैंपस स्थित शिक्षा विद्यालय की तरफ से यातायात पुलिस के सहयोग से छात्रों ने यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें छात्रों, शिक्षकों और यातायात पुलिस डोडा के अधिकारियों ने भाग लिया।
रैली का उद्देश्य यातायात नियमों और विनियमों के बारे में जागरूकता फैलाना था। छात्रों ने प्रभावशाली नारे लिखी तख्तियां थामकर उत्साहपूर्वक मार्च निकाला और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस परिसर में समापन किया। लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, तेज गति से वाहन न चलाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात संकेतों का पालन करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

भद्रवाह कैंपस के रेक्टर प्रो. राहुल गुप्ता ने युवाओं में नागरिक भावना और जिम्मेदारी पैदा करने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग के अकादमिक समन्वयक और प्रभारी डॉ. कुलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed