{"_id":"69e938971adb6467490c7feb","slug":"awareness-against-drug-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103411-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्रों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्रों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया
विज्ञापन
कटड़ा। पुलिस ने नशे के खिलाफ गुरुकुल पब्लिक स्कूल बाणगंगा में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यहां छात्रों को नशे की लत के खतरों के प्रति जागरूक किया गया।
उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वे नशीली दवाओं से संबंधित या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एक अन्य जागरूकता कार्यक्रम पंथल में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।
पुलिस चौकी धंसाल की टीम ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल जुड्डा-ए में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षण कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उपस्थित जनसमूह को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। संवाद