{"_id":"faa784759121ed2343f471126215683f","slug":"auto-driver-killed-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में आटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में आटो चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के कुन्नदरोड़ियां क्षेत्र में बुधवार की रात को किराए के कमरे में रह रहे एक आटो चालक का शव बरामद हुआ। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कटड़ा कुलदीप कृष्ण के अनुसार प्राथमिक जांच में मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना मिली की आटो चालक जयदेव निवासी जम्मू सरवाल अपने किराए के कमरे में अचेत पड़ा हुआ है। वह मौजूदा समय में कुन्नदोड़िया क्षेत्र में रह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा तो कमरा भीतर से ही बंद पाया गया। मृतक के कमरे से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन