{"_id":"61f97c50fef1ac1a5b59b80a","slug":"arrest-udhampur-news-jmu252991224","type":"story","status":"publish","title_hn":"55.3 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55.3 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
उधमपुर: उधमपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उधमपुर और रैंबल थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग स्थानों से पुलिस ने हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के खिलाफ उधमपुर पुलिस स्टेशन और टिकरी पुलिस पोस्ट में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला शहर के जखैनी इलाके में सामने आया, जहां पुलिस ने चिनैनी से उधमपुर जा रहे आदिल जहांगीर निवासी वार्ड 5 चिनैनी को संदिग्ध अवस्था में पाया। जब पुलिस ने उसको रोका तो उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने उसको पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर आरोपी को पुलिस स्टेशन उधमपुर पहुंचाया।
दूसरा मामला टिकरी पुलिस चौकी का है, जहां पुलिस ने टिकरी पीएचसी के पास से अमित दुबे निवासी सैला तालाब उधमपुर को 15.3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, तीसरा मामला भी पुलिस चौकी टिकरी में ही सामने आया, जहां पुलिस ने काली माता मंदिर के नजदीक से विपन कुमार निवासी शिवनगर उधमपुर को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधमपुर: उधमपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर- फोटो : UDHAMPUR