{"_id":"61afa29d3869a82da86b9c62","slug":"arrest-udhampur-news-jmu249373445","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी से चोरी हुई इको जिला रामबन से हुई बरामद ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी से चोरी हुई इको जिला रामबन से हुई बरामद ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कस्बे के वार्ड 1 से चोरी हुई ईको कार मंगलवार को जिला रामबन से बरामद हुई है। इस बारे में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ईको मालिक तनवीर अहमद ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने ससुराल चिनैनी आया था। रात करीब आठ बजे सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर वह पत्नी के घर में चला गया। सुबह साढे़ पांच बजे जब मौके पर देखा तो गाड़ी नहीं थी। इसके बाद रिश्तेदारों व पुलिस की मदद से उसी समय गाड़ी की तलाश शुरू कर दी गई।
कुछ लोग पटनीटॉप मार्ग से गाड़ी की तलाश में निकले, तो कुछ चिनैनी नाशरी टनल के जरिए नाशरी की और रवाना हुए। लेकिन, जिला रामबन के नाशरी के पास उन्होंने चोर को ईको सहित पकड़ लिया, जिसने सेना व पुलिस की वर्दी पहनी थी। ससुर शौकत अली ने कहा कि जब गाड़ी न दिखी तो उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया, और तथा नगर पालिका अध्यक्ष को भी जानकारी दी।
अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने सुबह ईको पटनीटॉप मार्ग जाते हुए देखी। इसके बाद गाड़ी की तलाश शुरू हुई। और कार नाशरी से बरामद कर ली गई। चिनैनी थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने इस बारे में कोई भी जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर ने वारदात को अंजाम तब दिया जब सुबह पांच बजे दोमेल में लगा पुलिस का नाका हटाया गया था।