फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Arrest

चोरी के वाहन के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
Arrest
उधमपुर पुलिस की तरफ से पकड़े गए वाहन चोर - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। हाल ही में इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके से महेंद्रा वाहन चोरी होने के मामले को पुलिस ने शनिवार को सुलझा दिया है। इस मामले में पुलिस ने वाहन के साथ दो शातिर चोरों को पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र करतार चंद निवासी सनासर तहसील बटोत रामबन ने कुछ दिन पहले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चोरों ने उधमपुर शहर के इंडस्ट्रियल एस्टेट क्षेत्र से उसका वाहन (जेके19-3605) चोरी कर लिया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसएचओ चमन गोरखा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एसपी अनवर-उल-हक और डीएसपी साहिल महाजन ने चोरों के साथ चोरी के वाहनों की तलाशी के लिए विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान उन्होंने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की, और इनसे निरंतर पूछताछ की। इस दौरान इनमें से दो लोग टूट गए, और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी व्यक्तियों की पहचान राकेश कुमार निवासी सैला तालाब उधमपुर और अनिल शर्मा निवासी नियर रेलवे स्टेशन उधमपुर के रूप में हुई है। आरोपी व्यक्तियों के खुलासे पर पुलिस ने चोरी के वाहन को बरामद कर लिया है।

उधमपुर पुलिस की तरफ से पकड़े गए वाहन चोर

उधमपुर पुलिस की तरफ से पकड़े गए वाहन चोर- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed