{"_id":"65a3bb0497163af1900a5678","slug":"approach-road-work-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-6312-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एप्रोच रोड का काम पूरा, देविका घाट पर वाहन लेकर आने-जाने में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एप्रोच रोड का काम पूरा, देविका घाट पर वाहन लेकर आने-जाने में होगी आसानी
Sun, 14 Jan 2024 04:14 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देविका घाट के लिए 30 लाख रुपए की लागत से बनाई गई एप्रोच रोड
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सैरगाह रोड से देविका घाट के लिए बनाई जा रही एप्रोच रोड का काम पूरा हाेने के करीब है। इस रोड के बनने से शहरवासियों को देविका घाट पर वाहन लेकर आने जाने में आसानी होगी, साथ ही शव यात्रा के दौरान भी लोगों को सीढि़यों से उतरने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही देविका घाट पर किए गए सौंदर्यीकरण को निहारने के लिए आने वाले लोग भी बिना किसी परेशानी के सीधा देविका घाट तक पहुंच सकेंगे।
डिस्ट्रिक्ट प्लान के तहत करीब 30 लाख रुपये की लागत से 100 मीटर लंबी इस रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके नीचे से बडी पाइपें डालकर शहर की तरफ से सैरगाह रोड पर गिरने वाले नालों के लिए सुचारू जल निकासी का प्रबंध किया गया है। शहरवासियों का कहना है कि शहर की तरफ से देविका घाट तक आने वाले लोगों को सीढि़यों से उतरने चढ़ने के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शहर की तरफ से काफी संख्या में लोग देविका घाट पर पानी लेने और स्नान करने भी आते हैं लेकिन सैरगाह रोड से नीचे की तरफ खड़ी सीढि़यों के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा शवों को अंतिम संस्कार के लिए देविका घाट तक लाने में भी कठिनाई पेश आती थी। इसके चलते शहरवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि देविका घाट तक आवाजाही के लिए एक एप्रोच रोड बनाई जाए। इससे लोगों को सीढि़यों से उतरने चढ़ने की परेशानी से राहत मिल सके। इसको लेकर नगर परिषद के चेयरमैन डाॅ. जोगेश्वर गुप्ता की तरफ से विशेष प्रयास किए गए और बाद में डिसिट्रक्ट प्लान के तहत इसके लिए फंड मंजूर करवाया था। वर्तमान में रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है। सड़क किनारे सुरक्षा दीवार बनाने और कुछ टाइल वर्क पूरा करने के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।