{"_id":"685f001f1081ba3e850725c6","slug":"ankush-medical-shop-sealed-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124680-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गढ़ी में अंकुश मेडिकल शॉप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गढ़ी में अंकुश मेडिकल शॉप सील
विज्ञापन
गढ़ी में मेडिकल शॉप को सील करती पुलिस टीम ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला पुलिस ने सहायक औषधि नियंत्रक उधमपुर के साथ मिलकर शुक्रवार को गढ़ी, उधमपुर में अंकुश मेडिकल हॉल को सील कर दिया। यह कार्रवाई दुकान का उचित रिकॉर्ड न रखने और प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर की गई है।
निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रोपराइटर अंकुश शर्मा निवासी गढ़ी के कब्जे से प्रीगैबलिन कैप्सूल की 26 पत्ते बरामद किए। इन्हें जब्त कर लिया गया। इस संबंध दुकानदार के पास कोई बिक्री या खरीद रिकॉर्ड नहीं था। बता दें कि आज के मामले सहित उधमपुर पुलिस ने इस साल जनवरी से लेकर अब तक दवा नियंत्रण मानदंडों का पालन न करने पर कुल छह मेडिकल स्टोर सील किए हैं। जिला पुलिस ने सभी मेडिकल प्रतिष्ठानों को नियंत्रित दवाओं की बिक्री से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने की सख्त चेतावनी जारी की है। मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन