फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger on PWD department

पीडब्ल्यूडी और नप पर गुस्सा

Tue, 22 Dec 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Tue, 22 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Anger on PWD department

नगर की तमाम सड़कों पर बीते दिनों तारकोल डाला गया, लेकिन शहर के मुख्य बस स्टैंड की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इससे गुस्साए स्थानीय दुकानदारों ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अनदेखी का आरोप लगाया और तारकोल डालने की मांग की।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बस स्टैंड के दुकानदारों ने एकजुट होकर बस अड्डे पर तारकोल नहीं बिछाए जाने पर पीडब्ल्यूडी विभाग और नगरपालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में सुनील कुमार, अजय, विक्की और पवन कुमार आदि ने जल्द से जल्द बस स्टैंड पर तारकोल बिछा कर दुकानदारों को आ रही समस्याओं को हल करने की अपील की। गौरतलब है, कि बस अड्डे की हालत कई साल से दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों के मुताबिक बस अड्डे में गड्ढे ही गड्ढे ही  नजर आते हैं। हल्की बारिश से इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे बस स्टैंड कीचड़मय हो जाता है और राहगीरों व दुकानदारों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ता है।


सुबह से शाम तक कपड़ों की हालत खराब हो जाती है। दुकानदारों के अनुसार सभी रूटों के वाहन बस अड्डे में इकट्ठे होते हैं। उनकी आवाजाही के  चलते दुकानदारों की दिक्कतें ज्यादा बढ़ जाती है। लिहाजा जल्द से जल्द वह विभाग बस स्टैंड में तारकोल डाल कर दुकानदारों की समस्याओं को हल करने के लिए उचित कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed